भाजपा ने मनाई छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती
भाजपा ने मनाई छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती
बैतूल। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार जी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी ने जनप्रतिनिधियों के साथ पहुंचकर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई। इस अवसर पर श्री पवार ने कहा कि हिंदवी स्वराज की परिकल्पना करने वाले महान राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा शिवाजी महाराज के व्यक्तित्व में हमें मिलती है अपने राज्य के लिए संघर्ष कर सफलता के लिए हमें हमेशा तैयार रहते हुए मातृभूमि की सेवा में जुटे रहने की प्रेरणा भी हमें शिवाजी महाराज से मिलती है। इस दौरान बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने कहा शिवाजी महाराज के जीवन से हमें राष्ट्र के लिए कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। ऐसे राष्ट्र पुरुषों के कारण भारत की संस्कृति और धरोहर सुरक्षित रहे माल्यार्पण के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष वसंत बाबा माकोडे, जिलाउपाध्यक्ष आनंद प्राजपति, रश्मि साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे, नपाध्यक्ष पार्वती बारस्कर, उपाध्यक्ष महेश राठौर, जिला मंत्री अतीत पंवार, जिला सह कोषाध्यक्ष दीपक सलूजा, नरेश फाटे, तपन मालवीय, पूरन साहू, ममता मालवी, सुनिता देशमुख, वर्षा खाडे, नीलम वागद्रे, आभा श्रीवास्तव, सतीश महाते, गीतेश बारस्कर, प्रवीण वराठे, जयकिशोर साहू, आशीष ऐनिया, राहूल मिश्रा, पर्वत धोटे, अनिल पंवार, मनीष पांडे, यशवंत पंवार ,आशीष पंवार, पिंटू महाले, पिंटू परिहार, दिपक श्रीवास्तव, कुणाल शर्मा सहित बडी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।


राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर