बैतूल में सनसनी खेज मामला ,एक एकड़ में लगी अवैध अफीम को पुलिस ने किया बरामद

 

बैतूल जिले में पहली बार अवैध रूप से बड़े पैमाने पर अफीम की खेती का सनसनीखेज खुलासा हुआ है । रानीपुर थानाक्षेत्र के सड़कवाड़ा गाँव मे तीन थानों की पुलिस ने छापामार कार्यवाही की । यहां एक ग्रामीण के एक एकड़ खेत में अफीम की फसल लगी पाई गई । खेत मालिक ने खेत किसी बाहरी व्यक्ति को ठेके पर दिया हुआ था । खेत मे अफीम के लाखों पौधे लगे हुए हैं और फसल लगभग पककर कटाई के लिए तैयार है । तीन थानों का पुलिस बल अफीम के पौधों की गिनती कर रहा है जिसमे काफी समय लग सकता है और तभी इसकी कीमत का भी आंकलन हो पाएगा ।

 

एसपी निश्चल झारिया ने बताया कि घोड़ाडोंगरी इलाके में करीब एक एकड़ खेत में अवैध अफीम की फसल लगी हुई थी सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने छापा मारा और कार्यवाही की है पुलिस ने खेत मालिक को गिरफ्तार कर लिया है एवं उसका एक साथी फरार है जिसकी तलाश जारी है इस अवैध अफीम के पेड़ो की गिनती जारी है जिसकी कीमत लाखों में भी हो सकती है l

 

  माना जा रहा है कि अफीम की फसल का मूल्य लाखों में हो सकता है । मुखबिरों ने पुलिस को बताया है कि पहले भी यहां अफीम उगाई गई थी लेकिन अभी इसकी जांच होना बाकी है । तीन थानों के पुलिस बल के अलावा वरिष्ठ अधिकारी भी मामले की जांच में जुटे हैं । अफीम कहां सप्लाई करने उगाई जा रही थी ये भी अब तक सामने नही आया है । अगले 24 घण्टों के दौरान इस पूरे मामले से पर्दा उठ सकता है ।