*पेड़ से टकराई बाइक,एक युवक और दो युवतियों की घटना स्थल पर ही हुई मौत*

*मुलताई*✍️ विजय खन्ना 
 
ग्राम रंभा खेड़ी  से डिवटिया जाने वाले मार्ग पर तेज गति से जा रही बाइक अनियंत्रित होने से मार्ग के किनारे स्थित पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में बाइक सवार तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जिसमें एक युवक और दो युवतियों का समावेश है।
गुरुवार शाम में  ग्राम हरदोली निवासी गोकुल टेकाम 26 साल  अपने रिश्तेदार रोशनी धुर्वे22 साल  और चांदनी धुर्वे 17 साल दोनों निवासी ग्राम  डिवटिया के साथ बाइक पर सवार होकर  आमला से ग्राम डिवटिया लौट रहा था। इस  दौरान ग्राम ग्राम रंभाखेड़ी और आमाबघोली के बीच  तेज गति से जा रही बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में बाइक सवार गोकुल , रोशनी और चांदनी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर डायल हंड्रेड  और पुलिस मौके पर पहुंची । पुलिस ने तीनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया है।