संभागायुक्त के जी तिवारी ने सीएम राइस स्कूलों का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता परखी
संभागायुक्त श्री तिवारी ने प्रगतिरत सीएम राइस स्कूलों का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता परखी
----
बाउंड्रीवॉल निर्माण कार्य प्राथमिकता से पूर्ण करने के दिए निर्देश
-----
बैतूल 13 फरवरी 2025
संभागायुक्त नर्मदापुरम के जी तिवारी ने गुरुवार को कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के साथ जिले के बैतूल बाजार, मुलताई और आमला का सघन भ्रमण कर यहां प्रगतिरत सीएम राइज स्कूलों का निरीक्षण किया और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता परखी।
सबसे पहले संभागायुक्त श्री तिवारी ने लगभग 38 करोड़ की लागत से बन रहे सीएम राइज कृषि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैतूल बाजार का निरीक्षण किया और निर्धारित नक्शे में प्रस्तावित कार्यों की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने निर्माणाधीन स्कूल के सभी तलों पर जाकर निर्माण कार्य की गुणवत्ता जांची। उन्होंने निर्माण एजेंसी और ठेकेदार को निर्देश दिए कि स्कूल के बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य करें। उन्होंने कहा कि सीढ़ियों की रेलिंग मजबूत कराएं और दरवाजों के डिजाइन का भी ध्यान रखें, जिससे बच्चों को क्लास में आने जाने में परेशानी न हो।
संभागायुक्त श्री तिवारी ने पेयजल, मिड डे मील मेस, शौचालय, हैंड वाश इत्यादि बच्चों की सुविधा संबंधी कार्य का भी विशेष तौर पर जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि स्कूल में एक तरफ से बाउंड्रीवाल का निर्माण नहीं किया गया। जिस पर संभागायुक्त ने सुरक्षा के दृष्टिगत बाउंड्रीवाल का प्राथमिकता से निर्माण करने के निर्देश दिए। उन्होंने रैलिंग की फिक्सिंग, फिनिशिंग, रंगरोगन, सेनेटरी फिटिंग, सीसीटीवी, लाइटनिंग प्रोटेक्ट, विद्युत फिटिंग, पार्किंग के शेष कार्यों को भी गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम और प्राचार्य सीएम राइज स्कूल को निर्माण कार्य की सतत मॉनिटरिंग करने की हिदायत दी।
स्कूल डिस्मेंटल सम्बन्धी अनुमति में अनावश्यक विलंब न हो
संभागायुक्त श्री तिवारी ने मुलताई पहुंचकर यहां 41.77 करोड़ की लागत से बन रहे सीएम राइज स्कूल का निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल भवन के पूर्ण हुए कार्य की बारीकी से जांच की। उन्होंने फैज 1 का कार्य निर्धारित समय पर पूर्ण करने के सख्त निर्देश कार्य एजेंसी पीआईयू को दिए। उन्होंने पुराने स्कूल के कक्षों के डिस्मेंटल सम्बन्धी अनुमति में अनावश्यक विलंब पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने शिक्षा विभाग और लोक निर्माण विभाग को डिस्मेंटल संबंधी अनुमति शीघ्र प्राप्त करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्कूल की बाउंड्री वॉल कार्य भी अपूर्ण पाए जाने पर निर्माण एजेंसी और ठेकेदार को बाउंड्रीवाल का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय पर कार्य पूर्ण न होने और लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। अंतर्विभागीय समन्वय के समन्वय के अभाव में विकास कार्यों को पूर्ण करने में अनावश्यक देरी न हो।


बच्चू कडू बने 'शिवसैनिक': एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में थामा शिवसेना का हाथ, विदर्भ में बदला सियासी समीकरण
आधुनिक तकनीक और एडवांस सिस्टम से लैस होने की संभावना
किसानों की आय बढ़ाने पर फोकस, सरकार ने शुरू किया नया डिजिटल मिशन
"बिहार में अब दरिंदों का होगा तुरंत हिसाब": सम्राट चौधरी की सीधी चेतावनी—अपराध किया तो फोटो पर चढ़ेगी माला
शेयर बाजार में भारी गिरावट, बिकवाली का दबाव बढ़ा
छात्रों ने गर्मी और थकान को लेकर जताई नाराजगी
शरीर को तुरंत हाइड्रेट करें, ORS या पानी का सेवन बढ़ाएं
संसद में घमासान: "जातीय डेटा से डरती है सरकार", कांग्रेस ने लगाया जनगणना को 'कोल्ड स्टोरेज' में डालने का आरोप