सोहम शाह की फिल्म के शूटिंग सेट पर रहस्यमयी चोरी, नकली नोट हुए गायब
फिल्म क्रेजी की टीम के साथ शूटिंग के दौरान एक अजीब घटना हुई. वे एक दूर-दराज के गांव में शूटिंग कर रहे थे, जहां फिल्म के प्लॉट के तहत नकली नोटों का इस्तेमाल किया जा रहा था. लेकिन ब्रेक के दौरान कोई अज्ञात ग्रामीण उन नकली नोटों को चुरा ले गया, जिससे टीम हैरान रह गई. मजे की बात ये रही कि कुछ घंटों बाद वही नकली नोट रहस्यमयी तरीके से वापस मिल गए. ये घटना टीम के लिए किसी फिल्मी ट्विस्ट से कम नहीं थी.
सेट पर हुआ फिल्मी सीन
फिल्म क्रेजी की टीम ने जब देखा कि नकली नोट चोरी हो गए हैं, तो वे गांव पहुंचे और वहां ऐलान किया. उन्होंने साफ किया कि जो पैसे चोरी हुए हैं, वे असली नहीं हैं और इनका इस्तेमाल सिर्फ फिल्म की शूटिंग के लिए हो रहा था. अब मजेदार बात देखिए, घोषणा के कुछ ही घंटे बाद वही नकली नोट ठीक उसी जगह पड़े मिले, जहां से चोरी हुए थे.
ये अजीब लेकिन मजेदार घटना गांववालों और फिल्म के फैन्स के बीच चर्चा का विषय बन गई. लोग इस अजीबोगरीब मामले पर हंसी-मजाक और चटपटे कमेंट्स करने लगे.
सोहम शाह की क्रेजी बॉलीवुड थ्रिलर जॉनर में कुछ नया लेकर आ रही है. शानदार विजुअल्स, दमदार सिनेमैटोग्राफी और जबरदस्त थ्रिल के साथ ये फिल्म दर्शकों को एक क्रेज़ी राइड पर लेकर जाने का वादा करती है.
गिरीश कोहली द्वारा लिखी और डायरेक्ट की गई क्रेजी को सोहम शाह, मुकेश शाह, अमिता शाह और आदेश प्रसाद ने प्रोड्यूस किया है, जबकि अंकित जैन को-प्रोड्यूसर हैं. ये क्रेज़ी थ्रिलर 28 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है! फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है और जो लोगों को काफी पसंद आया है. अब लोगों को फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार हो रहा है.


शरीर को तुरंत हाइड्रेट करें, ORS या पानी का सेवन बढ़ाएं
संसद में घमासान: "जातीय डेटा से डरती है सरकार", कांग्रेस ने लगाया जनगणना को 'कोल्ड स्टोरेज' में डालने का आरोप
स्वाद और सेहत को बेहतरीन संतुलन प्रदान करती है लस्सी
अंजलि मुद्रा है सरल परंतु अत्यंत शक्तिशाली योगाभ्यास: योगाचार्य
मौसम का यू-टर्न: गाजियाबाद-दिल्ली में ओलों की बौछार, गुरुग्राम और नोएडा में मूसलाधार बारिश से लुढ़का पारा
संगठन पर खरगे की पकड़ मजबूत: नेतृत्व बदलने से किया इनकार, क्या 2029 के लिए खुद को कर रहे प्रोजेक्ट?
वनवास काल की स्मृतियां होंगी ताज़ा: राम वन गमन पथ पर दिखेगी प्रभु श्रीराम के 14 वर्षों की झलक
कई मैचों में 100+ रन बनाने वाले खिलाड़ी हार का हिस्सा