जनसुनवाई में आए आवेदकों की समस्या की वस्तु स्थिति जानने मौके पर पहुंचे कलेक्टर, जमीन संबंधी पारिवारिक विवाद का मौके पर किया निराकरण
*जनसुनवाई में आए आवेदकों की समस्या की वस्तु स्थिति जानने मौके पर पहुंचे कलेक्टर, जमीन संबंधी पारिवारिक विवाद का मौके पर किया निराकरण*
*मुलताई*।✍️ विजय खन्ना
प्रभात पट्टन तहसील के ग्राम बोरगांव में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने आवेदकों की समस्याओं को सुनने के बाद मौके पर जाकर समस्याओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। ग्राम बोरगांव में कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने रामप्यारी माता और उनके पुत्र कन्हैया के जमीन, मकान ओर कुएं सम्बन्धी पारिवारिक विवाद की वस्तुस्थिति देखी। उन्होंने भूमि के बंटवारा के नक्शा, खसरा , फर्द बटान इत्यादि दस्तावेजों का बारीकी से अवलोकन किया। जिसमें शिकायत तथ्यहीन पाई गई। जिस पर कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने कुएं सम्बन्धी विवाद पर पानी का सभी में समान वितरण किए जाने निर्देश एसडीएम अनिता पटेल को दिए। उन्होंने आवेदक रामप्यारी बाई को बंटवारा का पुनः निर्धारण के लिए वरिष्ठ न्यायालय संभागायुक्त नर्मदापुरम में अपील किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही मकान संबंधी विवाद का व्यवहार न्यायालय में निराकरण करने की समझाइश दी।
इसके बाद कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने आवेदक कुसुम झरबड़े को स्वामित्व योजना के तहत आवासीय पट्टा नहीं दिए जाने संबंधी शिकायत का तहसील प्रभातपट्टन के ग्राम गौना पहुंचकर निरीक्षण किया। शिकायत तथ्यहीन पाए जाने पर कलेक्टर ने आबादी भूमि के हटाए गए अतिक्रमण मुक्त भूमि को ग्राम पंचायत को अभिरक्षा में देने के निर्देश एसडीएम को दिए।निरीक्षण के दौरान एसडीएम अनीता पटेल, तहसीलदार डॉली रायकवार सहित राजस्व विभाग का आमला उपस्थित रहा।


मध्य प्रदेश में मातम: 6 बच्चों समेत 16 की मौत, सरकार अलर्ट
मध्य प्रदेश के धार में भीषण दुर्घटना, कई परिवार उजड़े
जब अपने भी छोड़ दें साथ, ये 5 सक्सेस मंत्र दिखाएंगे नई राह
भीषण गर्मी का अलर्ट! नौतपा की तारीख और जरूरी उपाय जान लें
दीवारों पर जाले दे रहे हैं अशुभ संकेत? जानें क्यों जरूरी है इन्हें हटाना
राशिफल 30 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा