जमीनी विवाद में भाई बना भाई की जान का दुश्मन, नाबालिग बेटे के साथ मिलकर भाई की हत्या की 


बैतूल मप्र l जमीनी विवाद के चलते भाई भाई के बीच हुए विवाद में भाई और उसके नाबालिग बेटे ने मिलकर अपने ही भाई को मौत के घाट उतार दिया घटना के बाद ही पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है l

घटना चिचोली थाना क्षेत्र के ग्राम आदर्श पिपरिया की है जहां दिनांक 9 फरवरी  को सुबह 9 बजे ग्राम आदर्श पिपरिया में खेत के पास कच्चे रास्ते पर खून से लथपथ हालत में बक्कू काकोडिया (उम्र 50 वर्ष) मृत अवस्था में मिला था l फरियादी देवजी काकोडिया (मृतक का पुत्र) की सूचना पर थाना चिचोली पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 78/25 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।


फरियादी ने पुलिस को बताया कि उसके पिता का जमीनी विवाद को लेकर चाचा शेखलाल काकोडिया एवं उसके नाबालिग बेटे से विवाद चल रहा था। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच में भी इन दोनों की संलिप्तता सामने आई थी l

 

हत्या की सूचना पर पुलिस अधीक्षक निश्चल एन. झारिया के निर्देशानुसार तत्काल विशेष जांच दल गठित किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  कमला जोशी एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस शाहपुर  मयंक तिवारी के नेतृत्व में टीम ने साक्ष्य एकत्रित कर जांच शुरू की।


 क्राइम सीन एक्सपर्ट निरीक्षक आबिद अंसारी के निर्देशन में मौके पर फॉरेंसिक टीम पहुंची एवं साक्ष संकलन की कार्यवाही की गई।विवेचना के दौरान SDOP शाहपुर, थाना प्रभारी चिचोली एवं चौकी प्रभारी भीमपुर की टीम ने संदिग्धों से कड़ाई से पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने  हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस हत्या कांड में पुलिस ने आरोपी शेखलाल काकोडिया और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशादेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी एवं मोटरसाइकिल भी बरामद कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया l