फ्रॉड – ऑनलाइन ऐप से 65 लाख का फ्रॉड करने वाले गिरोह पर मामला दर्ज,पुलिस आरोपियों की तलाश में

 

 

बैतूल l ऑनलाइन ऐप में पैसों का निवेश कर ज्यादा फायदा देने का लालच देकर निवेशकों को अपने झांसे में फंसाने वाले गिरोह के खिलाफ शिकायत हुई तो पुलिस ने गिरोह पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है l

 

 

 बैतूल बाजार थाना  में धोखाधड़ी के एक संगठित मामले में अपराध क्रमांक 59/25 धारा 420, 409 IPC के तहत मिलन राठौर, ज्ञान प्रकाश साहू एवं देवकृष्ण साहू के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच में पाया कि  आरोपियों ने रोबोट्रेड नामक ट्रेडिंग एप्लिकेशन के माध्यम से निश्चित मासिक रिटर्न का झांसा देकर कई लोगों से निवेश करवाया था lइस ऐप का संचालन ज्ञान प्रकाश साहू एवं देवकृष्ण साहू (निवासी भिलाई, छत्तीसगढ़) द्वारा किया जाता था, और स्थानीय स्तर पर मिलन राठौर (निवासी बड़ोरा, बैतूल) ने इसे प्रचारित किया जा रहा था l

 

थाना एस आई उत्तम मस्तकार ने बताया कि 

 

शुरुआत में आरोपियों ने निवेशकों को फायदे का दिखावा किया और बाद में रोबोट्रेड का डोमेन बदलकर AIFX कर दिया गया और फिर यह भी अचानक बंद हो गया। इसके बाद मेटा मास्क वॉलेट के माध्यम से निवेशकों को डिजिटल टोकन देने का वादा किया गया, लेकिन कुछ ही समय में उनकी कीमत शून्य हो गई।

 

 

इस हाई-टेक फ्रॉड के तहत कुल ₹65,46,400/- (पैंसठ लाख छियालीस हजार चार सौ रुपये) की धोखाधड़ी होना सामने आया है।

 

प्रकरण की जांच थाना बैतूल बाजार के उनि उत्तम मस्तकार द्वारा की जा रही है।

 

• आरोपीगणों की भूमिका की गहन जांच की जा रही है।

 

• निवेशकों से अपील है कि वे किसी भी प्रकार की अनधिकृत ऑनलाइन ट्रेडिंग या संदिग्ध निवेश योजनाओं से सतर्क रहें l आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास जारी हैं और अन्य संभावित पीड़ितों की जानकारी जुटाई जा रही है।

 

• यदि जिले के अन्य नागरिकों के साथ भी इस प्रकार की धोखाधड़ी हुई हो, तो वे अपने नजदीकी थाने या पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आकर जानकारी प्रदान कर सकते हैं।