शराब की बोतल से गोद कर युवक की हत्या,हत्यारो ने शव को कूएँ में फेंका
शराब की बोतल से गोद कर युवक की हत्या,हत्यारो ने शव को कूएँ में फेंका
हत्या के पहले की शराब पार्टी
बैतूल ।कोतवाली थाना क्षेत्र के खंजनपुर पुर इलाके में कुएं में लाश मिलने से सनसनी फैल गई है lसूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कूएँ से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक युवक के शव को एसडीआरएफ की मदद से कुएं से निकाल लिया है युवक के सर ओर मुंह ओर गले मे डेढ़ दर्जन घाव है जो प्रथम दृष्टया किसी धारदार वस्तु से किये जाना प्रतीत हो रहे है ।मृतक युवक के हाथ मे टेटू बने हुए है और राहुल लिखा हुआ है । कोतवाली टी आई रविकांत डहेरिया ने बताया कि मृतक युवक पर कोतवाली ओर गंज थाने में अपराध दर्ज है ।युवक की हत्या के पहले शराब पार्टी हुई है जिसके पुख्ता प्रमाण शराब की बोतल ओर गिलास के अलावा अन्य संदिग्ध वस्तुये मौके से मिली है ।हत्यारो ने युवक की हत्या के बाद पार्टी की जगह से लगभग 30 मीटर दूरी तक उसके शव को खींचते हुए कुएं तक लगे है जिससे जगह जगह खून बिखरा पड़ा है । फिलहाल युवक के परिजनों को शिनाख्त के लिए बुलवाया गया है ।



शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव! प्रल्हाद जोशी ने संभाला कार्यभार
'न कर्फ्यू-न दंगा, सब चंगा', योगी के बयान से मैनपुरी की सियासत गरमाई
कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा खुलासा! बोले- आंदोलन के पहले दिन इस्तीफा देना चाहते थे धर्मेंद्र प्रधान
अनियंत्रित कार बनी मौत का जाल, तालाब में डूबने से एक ही परिवार के 5 लोगों की जान गई