शिवपुरी की बेटी लेंगी राष्ट्रपति भवन के अंदर साथ फेरे, रचा जायेगा एक अनोखा इतिहास
शिवपुरी: मध्य प्रदेश के शिवपुरी की बेटी राष्ट्रपति की सुरक्षा में तैनात है, लेकिन गर्व की बात यह है कि उसकी शादी खुद राष्ट्रपति की मौजूदगी में होने जा रही है. यह शादी 12 फरवरी को होनी है और इसके लिए राष्ट्रपति भवन परिसर में स्थित मदर टेरेसा क्राउन कॉम्प्लेक्स में व्यापक तैयारियां की जा रही हैं. बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति भवन में इस तरह की शादी पहली बार आयोजित की जा रही है, जो अपने आप में शिवपुरी की बेटी पूनम के लिए गर्व की बात है।
राष्ट्रपति भवन में तैनात हैं पूनम
शिवपुरी की रहने वाली पूनम गुप्ता राष्ट्रपति की सुरक्षा में तैनात हैं. वह सीआरपीएफ में महिला असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर तैनात हैं. वह राष्ट्रपति भवन में पीएसओ के तौर पर ड्यूटी पर हैं. पूनम के काम से देश के राष्ट्रपति बेहद खुश हैं और यही वजह है कि जब उन्हें पता चला कि पूनम की शादी हो रही है, तो उन्होंने राष्ट्रपति भवन में शादी आयोजित करने का प्रस्ताव रखा. यह शादी बेहद खास है क्योंकि शादी समारोह राष्ट्रपति भवन में होना है, वो भी खुद राष्ट्रपति जैसी महान हस्ती की मौजूदगी में।
कौन हैं पूनम गुप्ता
शिवपुरी निवासी पूनम गुप्ता के पिता नवोदय विद्यालय में कार्यालय अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। असिस्टेंट कमांडेंट पूनम गुप्ता ने गणित में स्नातक और अंग्रेजी साहित्य में स्नातकोत्तर किया है। उन्होंने जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से बीएड की परीक्षा भी पास की है। वे जवाहर नवोदय विद्यालय श्योपुर की पूर्व छात्रा हैं। साल 2024 में गणतंत्र दिवस परेड में उन्होंने सीआरपीएफ की महिला टुकड़ी का नेतृत्व किया था। इसके अलावा वे देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की बेहद करीबी मानी जाती हैं। उनके काम और सिस्टम से राष्ट्रपति काफी प्रभावित हैं, यही वजह है कि उनकी शादी 12 फरवरी को राष्ट्रपति भवन के मदर टेरेसा क्राउन कॉम्प्लेक्स में खुद राष्ट्रपति की मौजूदगी में होगी।


राशिफल 26 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, राहुल बोले- PM मोदी माफी मांगें, अमित शाह जिम्मेदार
शरद पवार का खुलासा: PM से हुई चर्चा के बाद धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कहानी में आया मोड़
नौकरी के नाम पर बना बंधक, युवकों की दर्दभरी कहानी सुन पुलिस भी रह गई हैरान