पर्यावरण शिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रकृतिक भ्रमण हुआ संपन्न
पर्यावरण शिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रकृतिक भ्रमण हुआ संपन्न
विद्यार्थियों ने ईको टूरिज्म सेंटर कूकरू का किया भ्रमण
वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री गंजन सिंह कोरकू शासकीय महाविद्यालय भैंसदेही मे पर्यावरण शिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत इको क्लब द्वारा एक दिवसीय प्रकृतिकभ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर जितेंद्र कुमार दवंडे ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण हितैषी जीवन शैली अपनाकर पर्यावरण की रक्षा करना है ।इस अवसर पर भ्रमण में सहभागिता करने वाले 53 विद्यार्थी रहे।
इको क्लब प्रभारी श्रीमती संगीता बामने ने बताया कि इस भ्रमण कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को सतत जीवन शैली पर आधारित ईको फ्रेंडली चीज को जीवन मे उपयोग से अवगत कराया, इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण का संरक्षण करना एवं लोगों को जागरूक करना है।यहा विद्यार्थियों को वन विभाग द्वारा जैव विविधता के महत्व के बारे मे बताया गया । यह कार्यक्रम पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन ईपको पर्यावरण शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश शासन भोपाल एवं पर्यावरण वन एवं जलवायु मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित है।कार्यक्रम मे ईको क्लब प्रभारी श्रीमती संगीता बामने,क्रीडा अधिकारी शैलेंद्र बारंगे,श्रीअरूण डावेल, प्राणी शास्त्र मौजूद रहे।


'दमन नहीं, संवाद चाहिए', CJP ने छात्रों के समर्थन में सरकार को घेरा
अंतरिक्ष से दिखा भूकंप का असर, वेनेजुएला में जमीन 2 फीट तक खिसकी
इलाज के बाद सोनम वांगचुक की वापसी, समर्थकों से साझा किया आगे का रोडमैप
दिल्ली की भागदौड़ से ब्रेक लें, कुछ घंटों की दूरी पर हैं ये शानदार टूरिस्ट स्पॉट
बार-बार हो रही सर्दी-जुकाम की परेशानी? ट्राई करें ये आसान घरेलू काढ़ा
रादुविवि में बड़ा प्रशासनिक बदलाव संभव, धारा 52 लागू करने की कवायद तेज
धर्मेंद्र प्रधान पहुंचे संसद तो बीजेपी सांसदों ने संभाला मोर्चा, लगाए समर्थन के नारे