मातारानी के जयकारों के साथ निकली कलश यात्रा ,गुरुवार से श्री चंडी महायज्ञ का होंगा शुभारंभ
*मातारानी के जयकारों के साथ निकली कलश यात्रा ,गुरुवार से श्री चंडी महायज्ञ का होंगा शुभारंभ*
*मुलताई*। ✍️ विजय खन्ना
नगर के ज्ञानेश्वर शिव मंदिर में आयोजित हो रहे श्री चंडी महायज्ञ के शुभारंभ अवसर पर बुधवार को पावन ताप्ती सरोवर के तट से कलश यात्रा निकाली गई।गुरुवार से मंदिर परिसर में श्री चंडी महायज्ञ शिव शक्ति साधना अनुष्ठान प्रारंभ होगा। बुधवार सुबह मां ताप्ती का अभिषेक और पूजन कर बाजे गाजे के साथ कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया। ताप्ती सरोवर के तट से मातारानी के जयकारों के साथ निकली कलश यात्रा ताप्ती सरोवर की परिक्रमा करने के बाद जयस्तंभ चौक, फव्वारा चौक, गांधी चौक, बिरूल
बाजार नाका होते हुए मंदिर परिसर पहुंची। मंदिर समिति के
सदस्यों ने बताया आचार्य पं.संजय जोशी के मार्गदर्शन में गुप्त नवरात्र
में श्री चंडी महायज्ञ अनुष्ठान होगा। क्षेत्र की खुशहाली और जनकल्याण की कामना को लेकर अनुष्ठान किया जा रहा है। 30 जनवरी से 6 फरवरी तक श्री चंडी महायज्ञ के साथ मंदिर परिसर में अन्य अनुष्ठान में होगे। एक फरवरी को भागवताचार्य पं. संतोष शर्मा के सानिध्य में सुबह 11 बजे से ग्यारह सौ हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। हनुमान चालीसा पाठ के लिए 11 बजे तक ही प्रवेश
दिया जाएगा। 4 फरवरी से तीन दिवसीय सवा लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण और अभिषेक अनुष्ठान शुरू होगा। अनुष्ठान में श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर नवलगिरी महाराज जूना अखाड़ा वृंदावनधाम, नाना गुरू जी महाराज पीठाधीश्वर सिद्धपीठ श्री चमत्कारी कालभैरव धाम सांचेत और अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक
साध्वी रंजना दीदी की प्रमुख रूप से उपस्थित रहेगी। 4 फरवरी को नर्मदा जंयती पर इच्छुक शिवभक्तों को नर्मदेश्वर शिवलिंग और अभिमंत्रित रूद्राक्ष का भी वितरण किया जाएगा। मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से यज्ञ सहित सभी अनुष्ठानो में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।


दुबई-मुंबई इंडिगो फ्लाइट को बीच रास्ते बदलना पड़ा रूट, राजकोट में हुई इमरजेंसी लैंडिंग
ईरान का बड़ा फैसला, हमले रोककर शांति वार्ता को दी प्राथमिकता
गृह मंत्री से माफी की मांग के बीच बीजेपी का पलटवार, कहा- कांग्रेस पहले अपना घर संभाले
प्रधान के इस्तीफे के बाद उद्धव ठाकरे की हुंकार, तिरंगा विजय रैली से सरकार पर निशाना
'दमन नहीं, संवाद चाहिए', CJP ने छात्रों के समर्थन में सरकार को घेरा
अंतरिक्ष से दिखा भूकंप का असर, वेनेजुएला में जमीन 2 फीट तक खिसकी
'मलेरिया मुक्त' दावों पर सवाल, बस्तर संभाग में 8426 पॉजिटिव; कांकेर में 3 बच्चों की मौत
इलाज के बाद सोनम वांगचुक की वापसी, समर्थकों से साझा किया आगे का रोडमैप