सारनी के वार्ड 4 में बारिश के चलते घर की दीवार गिरी, दबाने से महिला गंभीर रूप से हुई घायल

सारनी के वार्ड 4 में बारिश के चलते घर की दीवार गिरी, दबाने से महिला गंभीर रूप से हुई घायल बैतूल l सारनी के वार्ड 4 में रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे बारिश के चलते घर की दीवार गिर गई। दीवार के नीचे दबाने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को परिजनों ने घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया।
अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार सारनी के वार्ड 4 में बारिश के चलते घर की दीवार गिर गई। दीवार के नीचे महिला ऊर्जा सूर्यवंशी दब गई। मोहल्ले वालों ने महिला को दीवार के नीचे से निकाला। परिजनों ने महिला को गंभीर हालत में घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर प्राथमिक उपचार करने के बाद महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
,