वा‎शिंगटन । अमेरिकी  अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने हाल ही में ‎विक्रम की एक अभूतपूर्व तस्वीर जारी की है। एक्स पर जारी तस्वीर के केप्सन में बताया गया है ‎कि यह नासा के लूनर रिकॉनिसेंस ऑर्बिटर ने हाल ही में चंद्रमा पर चंद्रयान-3 के लैंडर की तस्वीर खींची है। नासा ने ये तस्वीर अपने एक्स हैंडल पर शेयर की है। यह तस्वीर चांद पर ऐतिहासिक लैंडिंग के ठीक चार दिन बाद 27 अगस्त को एलआरओ द्वारा ली गई थी। गौरतलब है ‎कि भारत का ऐतिहासिक तीसरा चंद्रयान मिशन 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास सफलतापूर्वक लैंड हुआ था। ऐसा करने वाला भारत दुनिया का पहला देश है। अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘एलआरओ अंतरिक्ष यान ने हाल ही में चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 लैंडर की तस्वीर ली है। इसरो का चंद्रयान-3, 23 अगस्त 2023 को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव से लगभग 600 किलोमीटर दूर सफल लैंड किया था। 
बता दें ‎कि नासा के ऑर्बिटर से लगे कैमरे ने चार दिन बाद विक्रम लैंडर का एक तिरछा फोटो 42-डिग्री स्लू कोण पर लिया था, जिसे उसने नीचे चांद की जमीन को छुआ था। नासा ने आगे लिखा था, ‘वाहन के चारों ओर चमकीला प्रभामंडल रॉकेट प्लम के महीन दानें वाले रेगोलिथ (मिट्टी) के साथ संपर्क के कारण उत्पन्न हुआ था। अमेरिका, चीन और रूस के बाद भारत चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतरने वाला चौथा देश बन गया है। इसी बीच, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव से चंद्रयान-3 विक्रम लैंडर की 3-डी ‘एनाग्लिफ़’ तस्वीर एक्स पर शेयर की थी। यह तस्वीर 3 चैनलों को मिलाकर बनाई गई थी।