एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपनी मेहनत और लगन से उन्होंने बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय किया है। प्रियंका इन दिनों अपनी अपकमिंग हॉलीवुड वेब सीरिज 'सिटाडेल' को लेकर छाई हुई हैं। अभिनेत्री न सिर्फ अपने बेहतरीन अभिनय,बल्कि अपने डांसिग और सिंगिंग स्किल को लेकर भी चर्चा में रहती हैं।

प्रियंका इन दिनों 'सिटाडेल' के प्रमोशन में बिजी चल रही हैं। इस दौरान उन्होंने अपने म्यूजिक करियर के बारे में बातें शेयर की हैं। उन्होंने कहा कि अपने पहले गाने को सुनने के बाद मुझे अंदाजा हो गया था कि मेरा म्यूजिक करियर ज्यादा लंबे समय तक नहीं चलने वाला है। 

उन्होंने आगे कहा कि मेरे 22 साल के फिल्मी  करियर में संगीत का करियर महज 2 सेकेंड जैसा था। अभी तक उनके बस चार गाने रिलीज हुए हैं, जिसपर उनका कहना है कि उनके लैपटॉप में 400 ऐसे गाने हैं, जिन्हें कोई भी नहीं सुन पाएगा। 

इससे पहले पीसी ने बॉलीवुड में अपने करियर को लेकर चौंका देने वाला खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि इंडस्ट्री में काम न मिलने के वजह से उन्होंने हॉलीवुड का रुख किया। उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था, जिसके बाद इंडस्ट्री के कई सितारे उनके सपोर्ट में उतरे थे।

प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही 'सिटाडेल' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस फरहान अख्तर निर्देशित फिल्म 'जी ले जरा' का भी हिस्सा हैं। इस फिल्म में उनके अलावा कटरीना कैफ, आलिया भट्ट भी अहम भूमिका में नजर आने वाली हैं।