प्रियंका चोपड़ा हाल ही में तब सुर्खियों में छा गईं, जब एक पॉडकास्ट में उन्होंने कहा कि बॉलीवुड में उन्हें साइड कर दिया गया था। एक्ट्रेस ने साफ कहा कि उस बुरे वक्त में उन्होंने हॉलीवुड की तरफ रुख करने का फैसला किया था। इसके बाद कंगना रनोट संग लगभग सभी, करण जौहर पर बरस पड़े थे। अब प्रियंका चोपड़ा का एक और इंटरव्यू सामने आया है, जिसमें उनसे शाह रुख खान को लेकर करण जौहर के साथ उनकी लड़ाई के बारे में भी पूछा गया।

प्रियंका चोपड़ा ने तोड़ी चुप्पी

प्रियंका चोपड़ा से उस कथित बयान के बारे में भी बात की गई, जो करीना कपूर खान ने फैशन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने के बाद उन पर दिया था। करीना ने कहा था "मैं अवॉर्ड के लिए एक्टिंग नहीं करती हूं"। उस साल करीना कपूर खान भी फिल्म 'हिरोइन' के लिए नॉमिनेट थीं। करीना के जवाब पर प्रियंका चोपड़ा ने कहा था कि "जिसे नहीं मिलते उसके लिए अंगूर खट्टे होते है"।

शाहिद के संग थी डेटिंग की खबरें

अब प्रियंका ने इसपर रिएक्शन दिया है, उन्होंने कहा बॉलीवुड में उनके कभी दोस्त नहीं रहे। प्रियंका चोपड़ा ने आगे कहा कि उनके बहुत कम दोस्त हैं और वह उन्हें करीब से देखती हैं। एक्ट्रेस का कहना है कि इसलिए वह इंडस्ट्री के किसी कैंप का हिस्सा नहीं हैं। प्रियंका चोपड़ा से उनकी डेटिंग की अफवाहों के बारे में भी पूछा गया। खबर थी कि फिल्म कमीने की शूटिंग के दौरान शाहिद और करीना के बीच प्यार के फूल खिले थे।

किया साफ इनकार

मीडिया में खबर आई कि जब प्रियंका के घर आईटी की रेड पड़ी थी तो शाहिद कपूर टैवल पहने दरवाजा खोलने आए थे। प्रियंका के डॉमिनेटिंग नेचर के चलते इस प्रेम कहानी का अंत हो गया था। हालांकि प्रियंका ने इन सब खबरों से सख्त इनकार किया।

शाह रुख संग रोमांस पर दिया गोलमोल बयान

दूसरी तरफ शाह रुख खान के साथ प्रियंका चोपड़ा का कथित अफेयर कुछ ऐसा है जिसे लेकर खबरें तो काफी रही, पर स्पष्ट रूप से कभी कुछ नहीं पता चल पाया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इन खबरों से परेशान गौरी खान ने करण जौहर से मदद मांगी थी। प्रियंका से जब पूछा कि "उन्होंने कभी इन खबरों का ना तो खंडन किया और ना ही समर्थन"। इस पर उन्होंने कहा कि उनके कुछ भी कहने से वो लोग झूठे साबित नहीं हो जाएंगे।