कच्चा बादाम फेम अंजलि अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट बोल्ड रील वीडियो शेयर की है। यह एक ट्रांसफॉर्मेशनल वीडियो है। इसमें उन्हें पहले मेकअप चेयर पर बैठे हुए देखा जा सकता है। इसके बाद वह हील्स हाथ से उड़ाती है और फिर वह तैयार होकर नजर आ रही है। इसमें उन्होंने डीप नेक थाई हाई वन पीस ड्रेस पहन रखा है। वह काफी हॉट लग रही है। उन्होंने मेकअप भी कर रहा है। उनका बोल्ड अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

एक्ट्रेस अंजलि अरोड़ा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसे साढ़े चार लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके है। वहीं इस पर 46 सौ कमेंट्स किए गए है। कई लोगों ने वीडियो पर उनकी सराहना की है। वहीं कई लोगों ने उन्हें वीडियो को लेकर ट्रोल भी किया है। एक ट्रोलर ने लिखा है, 'लीक एमएमएस याद आ गया।' वहीं कई लोगों ने और भी कमेंट्स किए है।

गौरतलब है कि अंजलि अरोड़ा का एमएमएस लीक होने की खबर आई थी। हालांकि उन्होंने इससे इनकार किया था। तब से उन्हें इसे लेकर ट्रोल किया जा रहा है। अंजलि अरोड़ा लॉकअप सीजन वन में नजर आई थी। इस सीजन को कंगना रनोट ने होस्ट किया था। अंजलि ने कई म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है।

अंजलि अरोड़ा की सोशल मीडिया पर बड़ी फैन फॉलोइंग है। उनके इंस्टाग्राम पर 1 करोड़ 21 लाख फॉलोअर्स है। वह अक्सर अपने फैंस से बातचीत भी करती है। इसे लेकर उनके फैंस भी काफी उत्साहित रहते है। अंजलि अरोड़ा को डांसिंग रील्स के लिए जाना जाता है। वह कई गानों पर शानदार वीडियो बना चुकी है।