रायपुर। छत्तीसगढ़ के दस आकांक्षी जिलों में केंद्र की मोदी सरकार की योजनाओं को परखने के लिए केंद्रीय मंत्री पहुंच रहे हैं। केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी बुधवार शाम को रायपुर पहुंचे। पुरी गुरुवार को महासमुंद जिले के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान केंद्र सरकार की योजनाओं की समीक्षा करेंगे। साथ ही भाजपा संगठन के पदाधिकारियों के साथ संवाद भी करेंगे।

सामाजिक समरसता पखवाड़े के तहत गुरुवार को संविधान निर्माण डा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी करेंगे। भाजपा के आला नेताओं ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 18 अप्रैल को राजनांदगांव जिले की समीक्षा करेंगे। अर्जुन राम मेघवाल बस्तर और नित्यानंद राय बीजापुर जाएंगे। केंद्रीय राज्यमंत्री देव सिंह चौहान दंतेवाड़ा जाएंगे। भानुप्रताप सिंह कांकेर और अश्विनी चौबे कोरबा में मोदी सरकार की योजनाओं की समीक्षा करेंगे।