हिंदी सिनेमा की लोकप्रिय गीतकार माया गोविंद का गुरुवार सुबह अपने आवास पर निधन हो गया। फिल्म ‘दलाल’ के गाने ‘गुटुर गुटुर’ को लेकर अरसे तक विवादों में घिरी रहीं माया गोविंद ने 82 साल की उम्र में अपने बेटे अजय की गोद में अंतिम सांस ली। अस्पताल में चले लंबे इलाज के बाद माया गोविंद को उनके बेटे घर अजय फरवरी में घर ले आए थे। अजय के मुताबिक, उनका निधन गुरुवार सुबह करीब 9.30 बजे हुआ। अंतिम संस्कार जुहू स्थित पवन हंस श्मशान गृह में दोपहर बाद करीब 4 बजे किया जाएगा। लखनऊ में जन्म लेने वाली माया गोविंद को कथक में महारत हासिल रही। बतौर अभिनेत्री भी उन्होंने परदे पर और रंगमंच पर अपना नाम बनाया और तमाम पुरस्कार भी जीते। प्रसिद्ध अभिनेत्री और नृत्यांगना हेमा मालिनी का डांस बैले ‘मीरा’ उन्हीं का लिखा हुआ है।