प्रियंका चोपड़ा  और निक जोनस की लाइफ में नन्हे मेहमान की एंट्री हो चुकी है | ऐसे में प्रियंका चोपड़ा औऱ निक जोनस अपने बेबी के साथ क्वॉलिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं | हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने बेबी के रूम  की एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है | साथ ही अपने पति और पॉपस्टार निक जोनस समेत अपने पेट्स की फोटोज भी एक्ट्रेस ने साझा की हैं | इन तस्वीरों में एक्ट्रेस ने अपनी पर्सनल लाइफ की झलक फैंस को दिखाई |

22 जनवरी को प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने फैंस के बीच इस बात का ऐलान किया था कि अब वह दो से तीन हो चुके हैं | निक और प्रियंका जब से माता पिता बने हैं उनके फैंस कपल को देखने के लिए काफी एक्साइटेड थे | ऐसे में निक प्रिंयका एक जगह स्पॉट किए गए तो सोशल मीडिया पर वह तस्वीरें वायरल होने लगीं | निक औऱ प्रियंका लॉस एंजिलस में साथ घूमते दिखे थे |