बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हाल ही में सरोगेसी के जरिए मां बनी हैं। बेटी के जन्म के बाद से प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस सातवें आसमान पर हैं। बेटी होने की अनाउंसमेंट के बाद अब प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपनी नई तस्वीरों को शेयर किया है। सामने आई इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा की खूबसूरती देखते ही बन रही है। प्रियंका चोपड़ा की नई तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। सेलेब्स से लेकर फैन्स सभी प्रियंका चोपड़ा की इन तस्वीरों पर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा की इन तस्वीरों को देखते ही फैन्स उन्हें हॉट मॉम का टैग देने में जुट गए हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा अपनी कार की सेल्फी मिरर में देख रही हैं। पहली तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा एकदम फ्रेश मूड में नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में उन्होंने काला रंग का चश्मा कैरी किया हुआ है। प्रियंका चोपड़ा ने लगभग 6 घंटे पहले इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया था और अब तक इन पर 8 लाख से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।