‘द केरल स्टोरी’ फेम योगिता का खुलासा, रिलेशनशिप अनाउंसमेंट पर जताया हैरानी
मुंबई : अर्चना पूरन सिंह के बेटे आर्यमान ने एक्ट्रेस योगिता बिहानी के साथ अपने रिश्ते को हाल ही में पब्लिक किया है। इनका रिश्ता अभी शुरुआती दौर में हैं, मगर दोनों ने पब्लिकली इस रिश्ते को एक्सेप्ट कर लिया है। जानिए, आर्यमान से अपने रिश्ते को लेकर क्या बोलीं योगिता बिहानी।
उम्मीद नहीं थी ये बात इतनी जल्दी सामने आएगी
बातचीत में योगिता बिहानी कहती हैं, ‘हां, हम डेटिंग कर रहे हैं। मुझे उम्मीद नहीं थी कि यह बात इतनी जल्दी सबके सामने आ जाएगी। यह मेरे लिए भी एक सरप्राइज था। मुझे तो पता भी नहीं था कि आर्यमान हमारे रिश्ते को अनाउंस करने वाला है।’ अर्चना पूरन सिंह बेटे आर्यमान ने हाल ही में अपने व्लॉग चैनल के जरिए योगिता को अपने फैंस से मिलवाया। दाेनों व्लॉग में साथ में घूमते-फिरते नजर आए। डिनर डेट पर दिखे गए।
शुरुआती फेज में है रिश्ता
योगिता आगे कहती हैं, ‘हम अभी अपने रिलेशनशिप के शुरुआती दौर में हैं। दोनों इस फेज को एंज्वॉय कर रहे हैं।’ बताते चलें कि योगिता और आर्यमान की मुलाकात एक म्यूजिक वीडियो के दौरान हुई। इस वीडियो में आर्यमान ने गाना गाया है। इसी म्यूजिक वीडियो में योगिता नजर आई थीं। इसी दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ी थीं।
इन फिल्मों से चर्चा में आईं योगिता बिहानी
फिल्म ‘केरल स्टोरी(2023)’ में योगिता की एक्टिंग काे खूब सराहा गया। इस फिल्म के अलावा वह साल 2020 में ‘एके वर्सेज एके’ में नजर आईं, यह उनकी डेब्यू फिल्म थी। फिल्म ‘विक्रम वेधा(2022)’ में भी योगिता ने एक अहम किरदार निभाया था।


Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
महाकाल जैसे दिखते हैं शिवपुर के बाबा स्वयंभू, महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु कर रहे पूजा
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द
एमपी का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’ मॉडल हिट, राजस्थान-ओडिशा ने मांगी जानकारी, गुणवत्ता पर कसा शिकंजा