हरदा:मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 8 प्रकरण दर्ज
हरदा:मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 8 प्रकरण दर्ज
अंकुश विश्वकर्मा
हरदा । कलेक्टर आदित्य सिंह के निर्देश पर आबकारी विभाग के दल ने रविवार को शुष्क दिवस के अवसर पर मदिरा के अवैध निर्माण, संग्रहण व विक्रय के विरूद्ध कार्यवाही की। जिला आबकारी अधिकारी रीतेश कुमार लाल ने बताया कि आबकारी विभाग के दल ने वृत हरदा व टिमरनी के टंकी मोहल्ला, खेड़ीपुरा मोहला, पीलियाखाल, ग्राम बेड़ी, रेलवा राजपूत ढाबा, जलसा ढाबा मे दबिश दी। दबिश के दौरान कुल 22 पाव देशी शराब, 28 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब व 670 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत कुल 8 प्रकरण दर्ज किये गए। जप्त मुद्देमाल का अनुमानित बाजार मूल्य 74140 रूपये है।


वोटिंग सेंटर पर तकनीक का कमाल, AI रोबोट ‘नीला’ ने खींचा ध्यान
राजपाल यादव बोले- ‘25 साल के करियर में ऐसा पहली बार…’
आधार कार्ड नियम सख्त करने की मांग, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला
फर्जी कंपनी विवाद पर घमासान, हजारिका ने खेड़ा को घेरा
फोन को लेकर अक्षय खन्ना की इस आदत ने चौंकाया
मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर छाए राघव चड्ढा
मतदान के बाद नारायणसामी का बयान, कहा- गठबंधन के लिए अनुकूल स्थिति