*मुस्लिम भाईयों ने निकाली विशाल तिरंगा रैली*

भैंसदेही:-राष्ट्र के महापर्व स्वतन्त्रता दिवस की 75 वी वर्षगांठ को लेकर घर घर तिरंगा अभियान को लेकर जहां हर घर मे उत्साह है वहा नगर में भी समस्त नगरवासियों में इस पर्व को ऐतिहासिक बनाने में कोई कोर कसर नही छोड़ी जा रही है इस तारतम्य में रविवार को नगर के समस्त मुस्लिम भाईयों ने नगर की फिजा में अपने अपने वाहन लेकर विशाल तिरंगा रैली निकालकर भारत माता के जयकारे लगाते हुए सारा वातावरण देशभक्ति से ओतप्रोत किया।समस्त मुस्लिम भाईओ ने वार्ड नं 15 के अंजुमन हाल से डीजे की धुन पर तिरँगा रैली का आरंभ किया जो नगर के समस्त पारम्परिक मार्गो से होकर गुजरी जगह जगह डीजे पर देशभक्ति के गीतों ने युवाओ के हौसले बुलंद करते हुए नगर को तिरँगामय किया इस रैली में अंजुमन कमेटी अध्यक्ष बाबा खान, रफीक खान, शेख अकरम,शेख इरशाद,अमीन काबरा,साबीर अंसारी,राजा कूरैशी,सप्पू पहेलवान, अनवर खान,शेख साकीर,शोहेब पठान,आरीफ खान,शेख नदीम,मेहबूब शेख, फैजान पठान,मोनु मोटलानी,पत्रकार शोहेब विंध्याणी,शेख नईम आदि मुस्लिम समाज के युवा मौजूद थे