पानी निकालने के दौरान कुएं में गिरा युवक,पानी में डूबने से हुई मौत
*पानी निकालने के दौरान कुएं में गिरा युवक,पानी में डूबने से हुई मौत*
मुलताई✍️ विजय खन्ना
प्रभातपट्टन ब्लाक के ग्राम मासोद में इंदिरा कॉलोनी में स्थित पंचायती कुएं में पानी निकालने के दौरान संतुलन बिगड़ने से युवक कुएं में गिर गया। कुएं में भरे पानी में डूबने से युवक की मौत हो गई। मंगलवार सुबह 11:30 बजे के दरमियान गुड्डू पिता विष्णु कावनपुरे 39 साल निवासी ग्राम मासोद इंदिरा कॉलोनी में स्थित पंचायती कुएं पर पानी भरने गया था।
विष्णु कावनपुरे ने बताया पड़ोसी ने सूचना दी कि तुम्हारा लड़का गुड्डू कुएं में गिर गया है। तत्काल मौके पर पहुंचे ,लेकिन गुड्डू नजर नहीं आया
कुआ लगभग 15 हाथ गहरा था और पानी भरा हुआ था। खोजबीन की लेकिन गुड्डू का पता नही चला। घटना की सूचना पर मासोद पुलिस चौकी में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक हुकुमचंद बिल्लोरे पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और गल के माध्यम से गुड्डू की कुएं में भरे पानी में खोजबीन की ।खोजबीन के दौरान गुड्डू का शव गल में अटक गया। पुलिस ने शव को कुएं से निकालकर मौके पर पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंपा है।पुलिस मर्ग कायम कर घटना की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि पानी भरने के दौरान गुड्डू का संतुलन बिगड़ने से वह कुएं में गिर गया।


चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक