नेशनल लोक अदालत में 11 प्रकरणो का* *निराकरण हुआ*
*नेशनल लोक अदालत में 11 प्रकरणो का* *निराकरण हुआ*
भैंसदेही म०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार तथा माननीय प्राणेश कुमार प्राण प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बैतूल के निर्देशन में दिनांक 09 मार्च 2024 दिन शनिवार को तहसील न्यायालय भैंसदेही में नेशनल लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया। भैंसदेही न्यायालय के प्रकरणों के निराकरण हेतु 2 खंडपीठों कमशः 13 एवं 14 का गठन किया गया था।
उक्त नेशनल लोक अदालत में खंडपीठ कमांक 13 पीठासीन अधिकारी माननीय राकेश कुमार पाटीदार जिला अपर सत्र न्यायालय भैंसदेही के न्यायालय में 11 प्रकरणो का निराकरण हुआ तथा मोटर व्हीकल क्लेम के प्रकरणों में 5171180/- रूपये का अवार्ड प्राप्त हुआ।
खंडपीठ कमांक 14 पीठासीन अधिकारी माननीया उषा उइके व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-1 भैंसदेही की खंडपीठ में 41 न्यायालयीन प्रकरणो का एवं 39 प्रीलिटीगेशन प्रकरणों का निराकरण हुआ, जिसमें नगरपालिका संबंधी 33, प्रकरणो का निराकण हुआ। नगरपालिका के प्रीलिटीगेशन प्रकरणों में 84777/- रूपये, बैंक संबंधी प्रीलिटीगेशन प्रकरणो में 138350/- समझौता राशि एवं अन्य फाईनेंस कंपनियों में 144764 रूपये समझौता राशि हुई।
इस तरह भैंसदेही न्यायालय में लंबित विचाराधीन कुल 52 प्रकरणो का तथा 39 प्रीलिटीगेशन प्रकरणों का निराकरण हुआ। इस प्रकार कुल 91 प्रकरणों का निराकरण हुआ।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव