नपा अध्यक्ष पार्षद ने किया सीसी रोड का भूमि पूजन।
*नपा अध्यक्ष पार्षद ने किया सीसी रोड का भूमि पूजन।*
भैंसदेही। पुर्णा नगरी भैंसदेही के प्रथम नागरिक नगर परिषद अध्यक्ष मनीष सोलंकी द्वारा नगर के समस्त 15 वार्डों में निरंतर विकास के आवश्यक कार्यों को महत्व देकर नगर विकास के काम को निरंतर गति देकर बढ़ाया जा रहा है इसी तारतम्य मे मंगलवार को ललिता बिसोने के निवास से लेकर हरि राठौर के घर तक नगर परिषद अध्यक्ष मनीष सोलंकी वार्ड पार्षद महेश थोटेकर द्वारा सीसी रोड का विधिवत भूमि पूजन कर कार्य को प्रारंभ करवाया गया यह सीसी रोड 3 लाख 30000 की लागत से बनाया जाएगा भूमि पूजन अवसर पर पूर्व एल्डरमेन गोलू राठौर भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष संतोष पाल सोनू राठौर नगर परिषद कार्यालय से सुमित गायकवाड ललित उइके एवं वार्ड वासी मौजूद रहे


लिपुलेख दर्रा खुलने से सीमा व्यापार में लौटेगी रौनक, स्थानीय कारोबारियों में उत्साह
CM शुभेंदु अधिकारी ने महिलाओं को दिया बड़ा तोहफा, मुफ्त बस सेवा शुरू