गोंडवाना टाइगर्स ग्रुप मोरडोंगरी 25 फीट ऊंची दहीहांडी फोड़कर बना विजेता,विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के तत्वाधान में आयोजित हुई थी प्रतियोगिता*
*गोंडवाना टाइगर्स ग्रुप मोरडोंगरी 25 फीट ऊंची दहीहांडी फोड़कर बना विजेता,विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के तत्वाधान में आयोजित हुई थी प्रतियोगिता*
*मुलताई*✍️ विजय खन्ना
पवित्र नगरी में श्री कृष्ण जन्माष्टमी और विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित दही हांडी मटकी फोड़ प्रतियोगिता में ग्राम मोरडोंगरी की टीम गोंडवाना टाइगर्स ग्रुप ने 25 फीट ऊंची दही हांडी मटकी फोड़ कर
11 हजार111 रूपये का पुरस्कार हासिल किया ।सोमवार रात्रि में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में नगर के बजरंग दल चौक में आयोजित प्रतियोगिता में गोंडवाना टायगर्स ग्रुप मोरडोगरी,, गणेश उत्सव समिति आमला और बजरंगी और गौ पुत्र मुलताई ने उपस्थिति दर्ज कराई । इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों ने 25 फीट ऊंची दही हांडी तक पहुंचने के लिए कोशिश कर रहे तीनों टीमों के युवाओं का उत्साहवर्धन किया। विजेता टीम को विश्व हिन्दू परिषद जिलाध्यक्ष उदय जोशी ,नगरपालिका अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर , भाजपा नगरमंडल अध्यक्ष गणेश साहू ,उपेंद्र पाठक ने विजेता टीम को उपहार राशि 11 हजार 111 रुपये भेट की गयी । बजंरग दल के जिला सयोंजक ऋषि साहू ,गौरक्षक महेंद्र साहू ,गगन साहू ,भूपेश साहू , सागर बजरंगी,योगेश दियावर ,पंकज बिहारे, दीपांशु साहू , सचिन विश्वकर्मा, प्रवीण राउत, गजनी साहू , दीपक अखाड़ा ,दीपक माकोड़े, बाल्या मोरे,जतिन साहू, राहुल, नवीन, नागेश, दादू, नयन, गौरव मनगुलकर, मोनू,संदीप, राहुल सहित अन्य बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने आयोजन में सहयोग दिया। प्रतियोगिता के
शुभारंभ अवसर पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने चौक पर बने मंच पर सुंदरकांड का पाठ किया।


लिपुलेख दर्रा खुलने से सीमा व्यापार में लौटेगी रौनक, स्थानीय कारोबारियों में उत्साह
CM शुभेंदु अधिकारी ने महिलाओं को दिया बड़ा तोहफा, मुफ्त बस सेवा शुरू