*गायत्री जयंती पर 78 बच्चों का हुआ विद्या आरंभ संस्कार*
बैतूल बाजार - गायत्री प्रज्ञापीठ बैतूल बाजार द्वारा आज  गायत्री जयंती  का पर्व धूमधाम से मनाया गया। जिसमें गायत्री परिवार की सक्रिय बहनें और सक्रिय परिजन उपस्थित हुए । पंडित हेमंत धोटे द्वारा एक कुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न कराया गया। बच्चों में संस्कारों के बीजारोपण हेतु विद्यारंभ संस्कार सम्पन्न कराया गया। स्थानीय डिवाइन इंग्लिश स्कूल और सुभाष वार्ड के लगभग 78 बच्चों ने अपने पालकों और शिक्षकों के साथ आयोजन में हिस्सा लिया। इस अवसर पर जिला युवा समन्वयक अनुप वर्मा ने आगे भी बच्चों के लिए ऐसे आयोजन रखने पर बल दिया।  जिला बाल संस्कार शाला प्रभारी अजय पवार ने बताया कि बच्चों को सुसंस्कारों से जोड़ने, अच्छी आदतों के विकास हेतु जिले में शीघ्र ही नई  बाल संस्कार शालाओं का संचालन अधिकाधिक संख्या में प्रारंभ किया जाएगा।  मंदिर प्रबंधन समिति के उदल पवार ने सभी आए हुए परिजनों का आभार माना।
 कार्यक्रम में मुकेश विश्वकर्मा, संगीता खंडागरे,  शकुन पवार, शेफाली सिंह, रेखा पद्माकर, पूजा देशमुख, श्री राम पवार, रोशन विश्वकर्मा, सुभाष कोडले आदि का सहयोग रहा।