आठनेर नगर की बेटी शीतल का इसरो बेंगलुरु वैज्ञानिक हेतु चयन हुआ। 


आठनेर - नगर के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय आठनेर की पूर्व छात्रा बिटिया शीतल बनी ISRO में वैज्ञानिक                         बिटिया कुमारी शीतल पिताश्री लखनलाल पौत्री श्री बंशीलाल लहपूरे निवासी आठनेर जिला बैतूल मध्य प्रदेश की प्राथमिक माध्यमिक एवं हाई स्कूल तक की शिक्षा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर आठनेर हिंदी माध्यम से प्राप्त कर गत वर्ष भारत सरकार के उपक्रम में ई सी आई एल में टेक्निकल ऑफीसर के पद पर कार्यरत रहते हुए भारत सरकार अंतरिक्ष विभाग भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो बेंगलुरु में वैज्ञानिक अभियंता एसी इलेक्ट्रॉनिक्स के पद पर नियुक्ति प्राप्त कर आठनेर जिला बैतूल का पूरे देश में गौरव बढ़ाया जो विद्यालय हेतु अत्यंत गौरवान्वित उपलब्धि है ।                  बिटिया शीतल लहरपुरे वैज्ञानिक इसरो के चयन व नियुक्ति हेतु सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिवार आठनेर एवं संचालन समिति योग मित्र मंडल आठनेर के समस्त संचालक गण एवं प्रादेशिक मार्गदर्शक सरस्वती विद्या प्रतिष्ठान मध्यप्रदेश भोपाल विद्या भारती मध्य प्रांत के सभी संचालक गण की ओर से बहन शीतल एवं उनके माता पिता पूरे परिवार को इस उपलब्धि शुभकामनाएं प्रेषित की है।।