अन्य मौसम के मुकाबले सर्दियों के मौसम में सेहत के प्रति सचेत रहना बहुत ज़रूरी होता है। अगर इस मौसम में लापरवाही करते हैं तो सर्दी-खासी के साथ-साथ जुकाम आदि बीमारी होने का डर रहता है। ऐसे में सही तरीके से आहार लेना बहुत ज़रूरी हो जाता है। आप घर बैठे नेचुरल तरीके से आयरन लेवल को बूस्ट कर सकती हैं

आंवला पाउडर का करें सेवन - आज से नहीं बल्कि प्राचीन काल से आंवला औषधीय गुणों का भंडार माना जाता है। आज भी कई समस्या को दूर करने के लिए आंवला या इसके पाउडर का इस्तेमाल किया जाता है। इसके सेवन से एक नहीं बल्कि कई समस्या आसानी से दूर हो जाती है। ऐसे में डॉक्टर रेखा राधामोनी का कहना है कि नेचुरल तरीके से आयरन लेवल को बूस्ट करने के लिए आंवला चूर्ण का सेवन कर सकते हैं। वो कहती हैं कि आंवला चूर्ण और घी को मिक्स करके लंच से पहले सेवन कर सकते हैं। ये सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। इसके अलावा अदरक का पाउडर भी आहार में शामिल कर सकते हैं।

इन चीजों को बोलें नो- नेचुरल तरीके से आयरन लेवल को बूस्ट करने के लिए ज़रूरी है कुछ चीजों को नो बोलने की भी। कुछ ऐसी चीजें हैं जी आयरन लेवल को कम कर सकती हैं। इसलिए वो कहती हैं कि भोजन में खट्टी चीजों के साथ-साथ नमक का भी सेवन कम करना चाहिए। ऐसे में अगर आपको नेचुरल तरीके से आयरन को बूस्ट करना है, तो आपको भी इनका सेवन कम करना चाहिए।

अल्कोहल से रहे दूर- आप कितना भी आंवला और घी का सेवन कर लीजिए या फिर कितना भी नमक और खट्टे खाद्य भोजन में शामिल न करें लेकिन, अल्कोहल का सेवन करते हैं तो कोई भी फायदा आपको नहीं मिलने वाला है। इसलिए, अगर आप चाहते हैं कि शरीर में आयरन लेवल सही अनुपात में बरक़रार रहे, तो आपको अल्कोहल से दूर रहना चाहिए। राधामोनी कहती हैं कि अल्कोहल के सेवन से सेहत पर बुरा असर तो पड़ता ही है साथ में आयरन लेवल भी कम होता है। ऐसे में आपको इससे दूर ही रहना चाहिए।

इन चीजों का भी ध्यान रखें - कुछ ऐसी चीजें हैं जिसे नियमित समय पर सेवन करना चाहिए और कुछ चीजों को नहीं करना चाहिए। जैसे-नियमित समय पर एक्सरसाइज करते रहना चाहिए। इसके अलावा लाल अंगूर और ब्लैक किशमिश को आहार में शामिल करते रहना चाहिए। इसके अलावा कॉफ़ी, सिरका, आलू और टमाटर जैसी चीजों का कम सेवन करना चाहिए। इसके अलावा सर्दियों में शहद को शामिल करते रहना चाहिए