हस्त शाश्त्र भारत का एक बहुत पुराना एवं प्रचलित शाश्त्र है। यह एक कला है जिसकी मदद से व्यक्ति के भूत भविष्य और वर्तमान को जाना जा सकता है।ज्योतिष ज्ञाता हाथो की उंगलिया उनका रंग और नाख़ून से ही व्यक्ति का भविष्य बता देते है। मानना है की हथेली पर मौजूद पर्वतों से भी बहुत कुछ जानकारी हासिल की जा सकती है। हथेली की उंगलियों के नीचे किसी न किसी ग्रह का स्थान होता है। जिसका मनुष्य के जीवन पर कुछ न कुछ प्रभाव जरूर देखने को मिलता है। यहां हम बताएंगे अनामिका उंगली के नीचे मौजूद बुध पर्वत के बारे में। जिस स्थान से व्यापार, करियर और व्यक्ति के जीवन में प्राप्त होने वाले नाम, यश इत्यादि का पता चलता है।

देखिए कहीं आपकी हथेली पर तोह नहीं यह निशान

    बुध पर्वत पर त्रिभुज का चिह्न होना शुभ माना जाता है।
    इससे व्यक्ति की ख्याति बढ़ती है।
    अगर त्रिकोण का चिह्न बना हो तो ऐसे लोग बुद्धिमान होते हैं। साथ ही कला प्रेमी भी होते हैं।
    ऐसे लोग अभिनय के क्षेत्र में ज्यादा नाम कमाते हैं।
    इसी तरह जिन लोगों के बुध पर्वत पर त्रिशूल बना हो तो ऐसे लोगों की आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होती है। और जीवन में ये अत्याधिक धन कमाते हैं।
    यह लोग अपने जीवन में सफल होते हैं और इनका समाज में एक अलग ही रूतबा होता है।