बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान जैसे-जैसे बड़े होते जा रहे हैं उनकी मस्ती और गुस्सा भी बढ़ता जा रहा है। तैमूर अली खान हाल ही में अपने पापा सैफ पर गुस्सा दिखाते नजर आए। हालांकि तैमूर किस बात पर गुस्सा हो रहा था ये तो कहना मुश्किल है लेकिन हाथ में कॉफी लिए सैफ को अपने लाडले बेटे से बचते हुए देखा जा सकता है। तैमूर अली खान और सैफ अली खान का ये वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है।

तैमूर अली खान को आया गुस्सा -
वीडियो में सैफ अली खान व्हाइट पैंट और पिंक टीशर्ट के साथ फॉर्मल जूते पहने नजर आ रहे हैं और वहीं तैमूर अली खान ने ग्रे टीशर्ट और लोअर पहनी हुई है। तैमूर ने ब्लैक कलर के शूज पहन रखे हैं और वह अपने पापा पर चिल्लाते और उछल कूद करते दिखाई पड़ रहे हैं। गाड़ी के पास बहस करते बाप-बेटे का ये वीडियो खूब देखा जा रहा है।

कमेंट बॉक्स में लोगों कह रहे ऐसी बातें -
एक यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा- ज्यादा लाड प्यार का नतीजा है। एक अन्य यूजर ने कमेंट किया- इसको तमीज सिखाओ थोड़ा। वहीं एक लड़की ने सैफ अली खान और तैमूर के इस वीडियो को सपोर्ट करते हुए लिखा, 'बच्चा है वो। छोड़ दो उसको। सभी बच्चे करते हैं ऐसी हरकतें। ऐसा करना उसे बुरा या गलत नहीं बनाता है। ये बहुत सामान्य चीज है।'

सैफ की इन फिल्मों का फैंस को इंतजार -
हालांकि एक यूजर ने इस यूजर की बात को काउंटर करते हुए लिखा- इन दोनों ने उसे सिर पर चढ़ा रखा है। वर्क फ्रंट की बात करें तो सैफ अली खान की अपकमिंग कुछ फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इनमें पहली फिल्म है 'आदिपुरुष' जिसमें सैफ अली खान रावण का रोल प्ले करते दिखाई पड़ेंगे। दूसरी फिल्म है 'गो गोआ गौन 2' जिसका फर्स्ट पार्ट ब्लॉकबस्टर हिट रहा था। तीसरी फिल्म है 'विक्रम वेधा' जिसमें ऋतिक रोशन भी अहम रोल प्ले कर रहे हैं।