अहमदाबाद | गुजरात चुनाव में वीर सावरकर को भाजपा ने बड़ा मुद्दा बना लिया| कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा वीर सावरकर के बारे में दिए गए बयान से भाजपा भड़क गई है और उसके नेता राहुल गांधी समेत कांग्रेस पर हमला कर रहे हैं| गुजरात चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार कर रहे अमित शाह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अबकी बार भाजपा अपने सभी रिकार्ड ध्वस्त कर देगी और ज्यादा से ज्यादा सीटें हासिल कर नया कीर्तिमान बनाएगी| उन्होंने कहा कि भाजपा इस बार दो रिकार्ड बनाएगी| पहला अधिकत्तम सीटें जीतने का और दूसरा वोट प्रतिशत का भी नया कीर्तिमान बनाएगी| गुजरात चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबले को लेकर अमित शाह ने कहा कि चिमनभाई पटेल ने कई साल पहले किमलोक नामक पार्टी बनाए थी और उसके बाद शंकरसिंह वाघेला ने पार्टी बनाई और मुख्यमंत्री बने| पूर्व मुख्यमंत्री केशूभाई पटेल ने भी नई पार्टी बनाई थी| इन पार्टियों का हश्र क्या हुआ, यह गुजरात की जनता से छिपा नहीं है| उन्होंने कहा कि गुजरात में केवल दो पार्टियों के बीच सीधा मुकाबला होता है और इस बार भी भाजपा व कांग्रेस के बीच ही मुकाबला है| गुजरात का इतिहास रहा है कि तीसरी पार्टी में चुनाव में 10 से ज्यादा सीटें कभी नहीं मिलीं| कांग्रेस का यहां सपोर्ट बेस है और उसका 20 से 25 प्रतिशत वोट शेयर रहा है| चुनौतियां क्या हैं यह जनता को तय करना है| उन्होंने कहा कि राज्य की जनता जानती है कि वर्ष 2002 से 2022 तक गुजरात को किसने बदनाम किया है यहां की जनता जानती है| उन्होंने कहा कि हम 1950 से अपनी विचारधारा को आगे बढ़ा रहे हैं और आज भी उसी विचारधारा के साथ आगे बढ़ रहेहैं| हमारी विचारधारा का विरोध करने वाले कई विरोधी कब गुजरात और देश का विरोध करने उसका पता ही नहीं चला| अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर में धारा 370 का समर्थन, राम जन्मभूमि और समान नागरिक संहिता का लगातार विरोध किया है| लेकिन नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद एक झटके में कश्मीर से धारा 370 खत्म कर दी और अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण शुरू करवाया| उन्होंने लोगों से 2024 में अयोध्या का टिकट कटवा लेने की अपील की और कहा कि जहां श्री राम लला का जन्म हुआ था वहीं भगवान श्री राम का मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा| गुजरात में यूनिफार्म सिविल कोड के मुद्दे पर अमित शाह ने कहा कि हमने अपने सभी घोषणा पत्र में इसका उल्लेख किया है| फिलहाल उत्तराखंड और गुजरात में इस पर काम भी शुरू हो गया है| गुजरात चुनाव के बाद इसकी केवल औपचारिकता बाकी है| वीर सावरकर को लेकर अमित शाह ने राहुल गांधी ने उनकी देशभक्ति पर सवाल उठाया है| हांलाकि राहुल गांधी को देश में कोई गंभीरता से नहीं लेता| राहुल गांधी को इतिहास के बारे में कोई जानकारी नहीं है| कांग्रेस द्वारा शुरू किए गए स्वतंत्रता आंदोलन से पहले वीर सावकर ऐसी शख्सियत थी जिन्होंने विदेश में रहकर भारत की आजादी के लिए काफी संघर्ष किया था| अंग्रेजों ने 1957 में स्वतंत्रता समर पुस्तक पर प्रतिबंध लगा दिया था| अमित शाह ने वीर सावरकर की देशभक्ति पर सवाल उठाने वाले राहुल गांधी से कहा कि वह 10 घंटे सेल्युलर जेल में बिताकर दिखाएं|