शेयर बाजार में आज गिरावट है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 50 पॉइंट्स गिर कर 57,580 पर कारोबार कर रहा है। मारुति का शेयर 2% ऊपर है। बैंकिंग स्टॉक नीचे हैं। सेंसेक्स आज 178 पॉइंट्स ऊपर 57,799 पर खुला था। पहले घंटे में इसने 57,925 का ऊपरी और 57,359 का निचला स्तर बनाया। इसके 30 शेयर्स में से 5 गिरावट में हैं जबकि 25 बढ़त में कारोबार कर रहे हैं। गिरने वाले प्रमुख स्टॉक में NTPC, पावरग्रिड, लार्सन एंड टुब्रो, HDFC और नेस्ले हैं।

सेंसेक्स के 155 शेयर्स अपर और 95 लोअर सर्किट में कारोबार कर रहे हैँ।  इनकी कीमतों में एक दिन में एक तय सीमा से ज्यादा की न तो गिरावट हो सकती है और न ही बढ़त आ सकती है। लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 265.85 लाख करोड़ रुपए है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 30 अंक नीचे 17,120 पर कारोबार कर रहा है। यह 17,279 पर पर खुला था। इसने 17,120 का निचला और 17,306 का ऊपरी स्तर बनाया। इसके 50 शेयर्स में से 38 बढ़त में और 12 गिरावट में हैं। गिरने वाले प्रमुख स्टॉक में पावरग्रिड, टाटा कंज्यूमर, NTPC, SBI लाइफ और नेस्ले हैं।