गणित को खेल-खेल में रोचक और आसान बनाया जा सकता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल : गणित केवल कठिन सवालों और बड़ी-बड़ी संख्याओं का नाम नहीं है। गणित हमारे चारों ओर है, घड़ी में समय देखने से लेकर बाजार में सामान खरीदने तक। यदि हम गणित को खेल, पहेलियों, रोचक गतिविधियों और प्रतियोगिताओं के माध्यम से सीखें, तो यह बहुत आसान और मजेदार बन सकता है। शासकीय एकीकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोरलाय में बने मैथ्स पार्क का उद्घाटन करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यह बात कही। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बोरलाय स्कूल की बालिकाओं से मैथ्स पार्क में बनाए गए मॉडल की प्रशंसा करते हुए मॉडल के बारे में जानकारी प्राप्त की। बालिकाओं ने भी उत्सुकता के साथ बनाए गए हर मॉडल को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया।
उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत बोरलाय के शासकीय उच्चतर माध्यमिक के विद्यालय में 6.27 लाख रुपए की राशि से बच्चों में गणित के प्रति जागरूकता एवं खेल-खेल में सीखने के उद्देश्य से एक मैथ्स पार्क बनाया गया है। जिसमें बीज गणित, अंक गणित एवं त्रिकोणमिति के कुल 19 मॉडल बनाए गए हैं।


अनुदान प्रक्रिया में डिजिटल पारदर्शिता की नई पहल
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने शहडोल में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा की
व्यवस्थाओं में कोई कमी नहीं रहे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जस्टिस अवनीन्द्र कुमार सिंह की कल होगी विदाई, सेवानिवृत्ति को लेकर तैयारियां
बाल कलाकारों का शानदार मंचन, “सदाचार का ताबीज” से भ्रष्टाचार पर करारा प्रहार
आउटसोर्स कर्मियों की सैलरी कटौती पर बवाल, तकनीकी संघ ने उठाई आवाज
खनन कंपनियों को बड़ा झटका, 234 करोड़ रुपये की वसूली के खिलाफ याचिका खारिज