हिन्दुस्तान के अरब सागर के तट पर स्थित केरल एक ऐसा राज्य है, जिसे जन्नत की संज्ञा दी जाती है। क्योंकि केरल में घूमने के लिए इतना कुछ है कि आप इन जगहों को एक्सप्लोर करके नए-नए एक्सपीरियंस हासिल कर सकते हैं। केरल में आपको कई खूबसूरत नेचुरल लोकेशन देखने को मिल जाएंगी।  इसके अलावा, आप यहां बीच, मंदिर और कई ऐतिहासिक स्थलों को देखने और घूमने का भी लुत्फ उठा सकते हैं। इसलिए केरल में ऐसी जगहों की कमी नहीं है, जहां आप घूमने का प्लान बना सकते हैं। लेकिन अगर आप केरल घूमने का 3 दिन का ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो आप इन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। 

मुन्नार- मुन्नार भारत के केरल राज्य में पश्चिमी घाट यानि पर्वत श्रृंखला का एक शहर है। पहले ब्रिटिश राज में यह एक हिल स्टेशन और रिसॉर्ट हुआ करता था। इस जगह को 19 वीं सदी के अंत में स्थापित किया गया था। हालांकि, यहां घूमने के लिए कई जगहे हैं लेकिन अगर आप तीन दिन की ट्रिप प्लान कर रही हैं, तो आप इन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। 

पहला दिन 

टूरिस्ट प्लेस के लिए केरल में मुन्नार को सबसे बेहतरीन जगहों में से एक माना जाता है। यहां की प्राकृतिक सौंदर्य और नदी और झरने पूरे भारत में जाने जाते हैं। आप पहले दिन यहां के पार्क और झरने को देखने के लिए जा सकते हैं। मुन्नार में आप माट्टु पेटी धाम को देखने के लिए जा सकते हैं। 

दूसरा दिन 

दूसरा दिन आप मुन्नार में मौजूद किलों की मनोरम सुंदरता और महलों के अद्भुत दृश्यों को देखने का लुत्फ उठा सकते हैं। क्योंकि मुन्नार में कई ऐसे किले, महल मौजूद हैं, जो ना सिर्फ ऐतिहासिक हैं बल्कि बेहद खूबसूरत भी हैं। आप मुन्नार का सबसे मशहूर दर्शनीय स्थल अनामुडी पीक घूमने का प्लान बना सकते हैं। 

तीसरा दिन 

तीसरे दिन आप मुन्नार में पार्क या कुछ एडवेंचर चीजों को करने का लुत्फ उठा सकते हैं। जैसे आप इको पॉइंट पर जाकर शांत वातावरण का लुत्फ उठा सकते हैं। वहीं, आप रोज गार्डन जाकर प्रकृति से रुबरु हो सकते हैं। 

आलप्पुझा - केरल का वेनिस कहा जाने वाला आलप्पुझा बेहद खूबसूरत जगह है। हालांकि, इसे अल्लेप्पी के नाम से भी जाना जाता है। आलप्पुझा को एक्सप्लोर करने के लिए पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। यहां पर आप पूरे एक हफ्ते तक आराम से घूम सकते हैं। लेकिन अगर आप तीन दिन की ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो आप इन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। 

पहला दिन 

अगर आप यहां अपने दोस्तों या फिर पार्टनर के साथ आए हैं, तो आप हाउसबोट को एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां आप अपने पार्टनर के साथ कई तरह की गतिविधियां कर सकते हैं। इसके अलावा, आप बैकवॉटर्स में एक रोमांटिक डेट भी प्लान कर सकते हैं। 

दूसरा दिन 

दूसरे दिन आप झीलों को देखने के लिए जा सकते हैं। आलप्पुझा में कई ऐसी झीले हैं, जो बेहद खूबसूरत हैं। जैसे कुट्टनाड, वेम्बनाड आदि। इन जगहों को एक्सप्लोर करने के बाद यकीनन आपको अच्छा लगेगा। 

तीसरा दिन 

तीसरे दिन आप यहां के मंदिर और पार्क देखने के लिए जा सकते हैं। आप श्री कृष्ण मंदिर का दर्शन कर सकते हैं या फिर आप श्री नागराजा मंदिर में पूजा करने के लिए जा सकते हैं। वहीं, आप रेवी करुणाकर संग्रहालय भी देख सकते हैं।