अगले हफ्ते 3 और IPO बाजार में खुलने वाले हैं। पारादीप फॉस्फेट्स, एथोस और ईमुद्रा  के IPO अगले हफ्ते बाजार में लॉन्च होंगे। पारादीप फॉस्फेट्स का IPO 17 मई को खुलेगा। वहीं एथोस का 18 मई को और ईमुद्रा का IPO 20 मई को खुलेगा। इन तीनों IPO के जरिए कुल 2385 करोड़ रुपए जुटाए जाने की योजना है। इनमें से पारादीप फॉस्फेट्स की IPO साइज 1501 करोड़ रुपए की है। वहीं एथोस के IPO की साइज 472 करोड़ रुपए का है जबकि ईमुद्रा अपने IPO के जरिए 412 करोड़ रुपए जुटाएगी।