*ब्राह्मण महासभा के हल्दी कुमकुम  कार्यक्रम में महिलाओं ने लिया एकजुटता का संकल्प*

*मुलताई।*✍️ विजय खन्ना

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की महिला इकाई द्वारा रविवार को ताप्ती तट पर स्थित श्रीदत्त मंदिर में हल्दी कुमकुम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सर्व ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने सामाजिक एकजुटता के लिए प्रतिबद्ध रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का आयोजन महासभा की महिला इकाई प्रदेश उपाध्यक्ष रचना 
देशकर प्रदेश महामंत्री बबीता शर्मा, संगठन मंत्री संयोगिता विहिते की प्रमुख उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम में इकाई की तहसील अध्यक्ष नीता जोशी,सचिव संकेता देशमुख,कोषाध्यक्ष निरजा भार्गव  उपाध्यक्ष प्राची भार्गव  संगठन मंत्री कविता शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ सर्वब्राह्मण समाज की महिलाओं ने एक दूसरे को हल्दी कुमकुम लगाकर उपहार भेंट किए। मीडिया प्रभारी अर्चना धामने ने बताया कार्यक्रम में महिला इकाई के माध्यम से समाज सेवा की गतिविधियों को निरंतर जारी रखने के लिए कार्य योजना बनाई गई। साथ ही समाज की महिलाओं को एकजुट कर महासभा से जोड़ने के लिए भी संपर्क अभियान चलाने का निर्णय किया गया।