थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने अपनी पत्नी वीना नरवणे के साथ राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और प्रथम महिला सविता कोविंद से मुलाकात की।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ट्वीट कर एमएम नरवणे को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी, रक्षा मंत्री ने ट्वीट किया '42 साल देश की सेवा करने के बाद आज सेवानिवृत हो रहे थल सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे से शानदार मुलाकात। एक सैन्य नेता के रूप में उनके योगदान ने भारत की रक्षा क्षमताओं और तैयारियों को मजबूत किया है। मैं उनके भविष्य के प्रयासों में उनकी सफलता की कामना करता हूं'

आपको मालूम हो कि पिछले 42 वर्षों से भारतीय सेना में सेवा देने और 28 महीने तक अपनी अंतिम भूमिका में रहने के बाद, थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे शनिवार को सेवानिवृत्त हो गए। सेना प्रमुख के रूप में अपनी भूमिका में, नरवणे ने वर्तमान और उभरती सभी चुनौतियों का सामना करने और उत्तरी और उत्तरपूर्वी सीमाओं पर जोर देने के साथ आवश्यक क्षमता और बुनियादी ढांचे को विकसित करने के लिए परिचालन तत्परता के उच्चतम मानक को सुनिश्चित किया है।