लोग अपने खान-पान और फिटनेस पर अधिक ध्यान नहीं दे पाते हैं। जिसकी वजह से ज्यादातर लोग विटामिन डी की कमी का शिकार हो रहे हैं।  शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर हड्डियों के साथ-साथ हमारा इम्यून सिस्टम भी कमजोर होता जाता है और व्यक्ति को एक के बाद एक करके कई रोग घेरने लगते हैं।

विटामिन डी की कमी से दिखाई देने वाले लक्षण-

  • थकान महसूस करना
  • हड्ड‍ियों में दर्द
  • कमजोरी महसूस होना
  • शरीर के अलग-अलग हिस्सों की मांसपेशि‍यों में लगातार दर्द
  • बाल झड़ना
  • चोट लगने पर घाव भरने में काफी समय लगना

विटामिन डी की कमी के कारण-

  • जरूरत से ज्यादा सनस्क्रीन का इस्तेमाल
  • कम धूप या सूरज की रोशनी में रहने से
  • प्रदूषण वाली जगह पर रहने से  
  • विटामिन डी से भरपूर आहार ना लेने पर

विटामिन डी की कमी से होने वाले नुकसान-  विटमिन डी की कमी होने पर हड्डियां कमजोर होने की वजह से फ्रेक्चर का खतरा बना रहता है |  शरीर में विटामिन डी कम होने की वजह से शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता कमजोर हो जाती है। जिसकी वजह से हाइपरटेंशन, डायबिटीज जैसे रोगों का खतरा भी बना रहता है।

गैस बनाने वाली चीजें-
अगर आपके शरीर में विटामिन डी की मात्रा कम हो गई है तो भूलकर भी ऐसी चीजों को न खाएं, जिससे पेट में गैस बनाती हो। पेट में गैस बनाने वाली चीजें शरीर में पहुंचकर विटामिन डी के लेवल को बढ़ाने की जगह कम कर देती हैं।

सलाद का सेवन कम करें-
अगर आप खाने के साथ सलाद खाने के शौकीन हैं लेकिन शरीर में विटामिन डी है तो भूलकर भी सलाद का सेवन अधिक न करें। ऐसे में आप हमेशा फाइबर की जगह विटामिन डी से भरपूर चीजें ही खाएं।

फास्ट फूड खाने से बचें-
फास्ट फूड हो या ऑयली फूड, दोनों को ही खाने से व्यक्ति के शरीर में चर्बी जमा होने लगती है। जिसकी वजह से सूरज की रोशनी से विटामिन डी को अवशोषित कर पाना मुश्किल हो जाता है। इस तरह का खाना खाने से बचें।

इन चीजों से भी करें परहेज-
विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए डाइट में हेल्दी चीजों को शामिल करें। इसके लिए छोले ,राजमा व जल्दी ना पचने वाले फूड्स से दूरी बनाएं। यह पेट में गैस बनाने का काम करते हैं।

ठंडी चीजों से बनाएं दूरी-
विटामिन डी की कमी होने पर फ्रिज में रखा हुआ बासी ठंडा भोजन नहीं खाना चाहिए । इसके अलावा आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक जैसी ठंडी चीजों से भी दूर रहने की कोशिश करें। ये सभी चीजें आपकी हड्डियों को कमजोर बनाने का काम करती हैं।

खट्टी चीजों का सेवन कम करें
शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर खट्टे पदार्थ जैसे अचार ,चटनी का सेवन कम करना चाहिए। खट्टी चीजों के सेवन से हड्डियों का घनत्व कम होता जाता है और विटामिन डी की कमी होने से कैल्शियम भी अवशोषित नहीं कर पाता है।