मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री डॉ. खट्टर से की सौजन्य भेंट
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार की शाम नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री डॉ. मनोहर लाल खट्टर से उनके आवास पर सौजन्य भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केन्द्रीय मंत्री डॉ. खट्टर को सिंहस्थ-2028 आयोजन से जुड़ी तैयारियों एवं अन्य प्रमुख परियोजनाओं के बारे में जानकारी दी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिंहस्थ क्षेत्र में अधोसंरचनात्मक विकास कार्यो और इसके विस्तार प्रस्तावों, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता, शुचिता, नदी संरक्षण, पेयजल व्यवस्था, अस्थायी आवास निर्माण आदि विषयों के संबंध में केंद्रीय मंत्री को विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि सिंहस्थ-2028 को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का सर्वोत्कृष्ट आयोजन बनाने के लिए राज्य सरकार विभिन्न बहुआयामी योजनाओं पर काम कर रही है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं —स्वच्छ भारत अभियान, अमृत मिशन, स्मार्ट सिटी पहल, विद्युत परियोजनाओं और शहरी आधारभूत ढांचे से संबंधित अन्य योजनाओं की प्रगति की भी जानकारी दी।
बैठक में अपर मुख्य, (मुख्यमंत्री कार्यालय) नीरज मंडलोई, केंद्रीय विद्युत, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के प्रमुख अधिकारी तथा राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।


अब नहीं होगा परीक्षा शेड्यूल का कन्फ्यूजन, MPPSC ने कैलेंडर किया जारी,जानिए कब होगी कौन सी परीक्षा
अंतर्राष्ट्रीय वन मेले में दिखेगा डायनासोर का अंडा, भोपाल बनेगा आकर्षण का केंद्र
ऐतिहासिक रुपया गिरावट, डॉलर के मुकाबले अब तक का सबसे कमजोर स्तर
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की भक्ति भरी मुलाकात, प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद
नीतीश कुमार पर भड़कीं जायरा वसीम: हिजाब खींचने वाली हरकत को बताया 'शर्मनाक', सरेआम माफी की मांग
MP News: उज्जैन में 9 साल की मासूम की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल चुनाव आयोग का बड़ा धमाका: 58 लाख वोटर्स लिस्ट से हटे, जानें आखिर क्यों लिया गया इतना बड़ा फैसला
SMAT 2025 में वेंकटेश अय्यर की धमाकेदार पारी, IPL ऑक्शन से पहले मचाया तहलका