जबलपुर । अपनी शानदार जीत पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए नवनिर्वाचित महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने कहा कि जनता ने जो विश्वास जताया है उस कसौटी पर वह खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि जब महापौर के डायरेक्ट चुनाव चालू हुए थे तब २००४ में १८ वर्ष पूर्व कांग्रेस के स्व.पंडित विश्वनाथ दुबे महापौर चुने गये थे उसके बाद से लगातार १८ साल से भाजपा काबिज रही। यह भी संयोग है कि आज पंडित विश्वनाथ दुबे की जन्मजयंती है हमें उनका भी आर्शीवाद मिला। निश्चित तौर पर प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के नेतृत्व में और राज्य सभा सदस्य विवेक तंखा के निर्देशन में  जबलपुर के चारों विधायक तरुण भनोट, संजय यादव, लखन घनघोरिया, विनय सक्सेना सबने मिलकर पूरी ताकत लगाई और सबके सहयोग से सबके विश्वास से आज कांग्रेस को जीत मिली। ये मेरी जीत नहीं यह कांग्रेस की जीत है और मतदाता की जीत है। पूरे ५ साल जनता की सेवा करने का हमें जो मौका मिला है उसके लिए हम पूरी तत्परता के साथ मुस्तैद रहेंगे। उन्होंने एक बार फिर कांग्रेस पर विश्वास जताने के लिये मतदाताओं, कार्यकर्ताओं और अपने सभी सहयोगियों का अभार जताया।


शिवराज और सांसद को भी जनता ने नकारा.............
कांग्रेस की जीत पर उत्साहित कांग्रेस कि विधायक तरुण भनोट, लखन घनघोरिया, संजय यादव, विनय सक्सेना ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुये कहा कि जनता पिछले १८ सालों से नगर सत्ता, और शिवराज के भ्रष्टाचार व झूठी घोषणाओं से त्रस्त हो चुकी, जबलपुर में विकास के नाम पर विनाश किया गया। स्मार्ट सिटी में भ्रष्टाचार किया गया। पिछले १८सालों में शिवराज सिंह चौहान  ने झूठी घोषणाएं की और सासंद ने जनता के साथ छलावा किया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने रोड शो के साथ चुनाव का शंखनाद किया, मुख्यमंत्री ने तीन सभाएं की और रोड शो किया। प्रदेश अध्यक्ष बी डी शर्मा ने ताबड़तोड़ रैलियां की और बैठवेंâ ली। उसके बाद भी जनता ने उन्हें नकार दिया। कांग्रेस के विधायकों ने कहा कि यह हार भाजपा की हार नहीं बल्कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और सासंद राकेश सिंह की व्यक्तिगत हार है।


मेयर के लिए नहीं सांसद के लिए उपयुक्त थे जामदार.............
जबलपुर नगर निगम के लिए महापौर के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी जगत बहादुर िंसह अन्नू की जीत पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुये राज्य सभा सांसद विवेक कृष्ण तंखा ने कहा कि डॉ.जितेंद्र जामदार को मेयर का चुनाव लड़ाकर गलती की। डॉ.साहब मेयर के लिये नहीं बल्कि सांसद पद के लिए भाजपा के उपयुक्त उम्मीदवार हो सकते है।


जन्म जयंती पर विश्वनाथ दुबे का स्मरण.......
कांग्रेस प्रत्याशी सहित कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेताओं ने महापौर के प्रत्यक्ष चुनाव में कांग्रेस का खाता खोलने वालें पंडित विश्वनाथ दुबे का भी स्मरण किया गया। यहां बता दें कि १७ जुलाई को पंड़ित दुबे की जन्म जयंती रही। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि शहर की जनता ने एक कत्र्तव्य निष्ठ, पथ प्रदर्शक और ईमानदार महापौर रहे स्व.दुबे को कांग्रेस की जीत का तोहफा देकर सच्ची श्रद्धा व्यक्त की है।