दिग्विजय सिंह देशद्रोही और दलाल है - वीडी शर्मा
 
 
बैतूल मप्र - कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने आए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान दिग्विजय सिंह पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह देशद्रोही और दलाल है | वीडी शर्मा ने यह भी बताया कि कमलनाथ की सरकार में मंत्री रहे उमंग सिंगार ने भी दिग्विजय सिंह को सबसे बड़ा दलाल कहा था |
 
 
 दरअसल वीडी शर्मा पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे और भाजपा के  बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं मजबूत करने की बात कर रहे थे | इसी दौरान पत्रकारों ने होशंगाबाद में हुए कथित रेत घोटाले पर सवाल  पूछा  कि दिग्विजय सिंह सरकार को रेत घोटाले का दोषी कहा है | इसी सवाल पर वीडी शर्मा भड़क उठे और  दिग्विजय सिंह को देशद्रोही और दलाल कहा साथ ही कहा कि दिग्विजय जैसे नौटंकी बाजों  को जवाब देना जरूरी नहीं समझता हूं /