कॉमेडी क्वीन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया की जोड़ी दर्शकों को पसंद है। भारती-हर्ष सिर्फ ऑनस्क्रीन ही नहीं बल्कि ऑफस्क्रीन भी खूब मस्ती मजाक के मूड में दिखते हैं। हाल ही में हर्ष- भारती ने बेटे लक्ष्य सिंह लिंबाचिया का चेहरा फैन्स को दिखाया था, जिसके बाद अब उन्होंने बेटे का इंस्टाग्राम  अकाउंट भी बना दिया है। हर्ष भारती के बेटे गोला की इंस्टा पॉपुलैरिटी तेजी से बढ़ रही है।लक्ष्य सिंह लिंबाचिया का इंस्टाग्राम हैंडल @laksh_singhlimbachiya है। इस अकाउंट से पहला पोस्ट 6 दिन पहले, 26 जुलाई को किया गया था। जिस में हर्ष-भारती की गोद में लक्ष्य नजर आ रहा है। अभी तक इस अकाउंट पर कुल 5 पोस्ट किए गए हैं और इस अकाउंट को 14.4 हजार सोशल मीडिया यूजर्स फॉलो कर रहे हैं। वहीं इस अकाउंट से सिर्फ चार लोगों को फॉलो किया जा रहा है, जिसमें हर्ष- भारती भी शामिल हैं।