नॉर्वे की राजधानी के ओस्लो में कुरान को जलाने के कुछ देर बाद एक इस्लाम ग्रुप नेता की कार टक्कर मार कर उलटा दिया गया। इस मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों के ऊपर कट्टरपंथी समूह 'स्टॉप द इस्लामाइजेशन ऑफ नॉर्वे' के नेता लार्स थोरसन की SUV को जानबूझकर टक्कर मारने का आरोप है। हादसे के वक्त कार में सवार 5 लोग जख्मी हो गए, जिनमें एक को हॉस्पिटल में एडमिट किया गया।

कुछ इस्लाम विरोधी कार्यकर्ताओं ने पहले एक जलती हुई कुरान को चौहारे पर रख दिया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की। बाद में यहां बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए,और फिर एक महिला ने जलती हुई किताब को उठा लिया।इस पूरी घटना के बाद थोरसन अपने साथियों के साथ वहां से निकल गए। कुछ देर बाद एक एक मर्सिडीज ने उनका पीछा किया और टक्कर मार दी।