अन्नू कपूर लंबे वक्त से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। वह कई बेहतरीन रोल कर चुके हैं। वह डिजिटल स्पेस में भी अपनी धाक जमा चुके हैं। उनका एक पुराना बयान सोशल मीडिया पर फिर से चर्चा में है। अन्नू कपूर प्रियंका चोपड़ा के साथ ऐतराज और सात खून माफ फिल्म में काम कर चुके हैं। सात खून माफ में वह प्रियंका चोपड़ा के 7 में से एक पति का रोल निभा चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अन्नू कपूर ने उस वक्त कहा था कि प्रियंका चोपड़ा ने उनके साथ इंटीमेट सीन्स नहीं दिए क्योंकि वह देखने में अच्छे नहीं हैं। उनका यह बयान सुर्खियों में रहा था इसके बाद प्रियंका चोपड़ा का भी रिऐक्शन आया था। फिल्म सात खून माफ में इरफान खान, नसीरुद्धीन शाह, नील नितिन मुकेश, जॉन अब्राहम के साथ अन्नू कपूर भी प्रियंका चोपड़ा के पति बने थे। फिल्म के प्रमोशन के दौरान अन्नू कपूर के एक बयान से उनके और प्रियंका चोपड़ा के बीच वर्बल वॉर छिड़ गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अन्नू कपूर ने कहा था कि फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ने उनके साथ इंटीमेट सीन करने से मना कर दिया। उन्होंने कहा था कि इसकी वजह यह है कि वह अच्छे नहीं दिखते। अन्नू ने यह भी कहा था कि अगर वह हीरो होते तो प्रियंका चोपड़ा उनके साथ भी इंटीमेट सीन करतीं। प्रियंका को हीरो लोगों के साथ इंटीमेट सीन करने में दिक्कत नहीं है।