नई दिल्ली   पॉप्युलर गेमिंग ऐप  समेत 54 चाइनीज ऐप्स को भारत में प्रतिबंधित कर दिया गया है। केंद्र सरकार की तरफ से सोमवार को ऐप्स बैन का ऐलान किया गया है। सरकार ने सुरक्षा और प्राइवेसी के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्रालय  की तरफ से आईटी मंत्रालय को सूचना प्रौद्योगिकी  एक्ट की धारा 69 (ए) के तहत 54 चीनी ऐप्स को प्रतिबंधित करने का आदेश दिया है। 

सुरक्षा लेयर को बायपास करने का है आरोप 

बैन किए गए 54 चाइनीज ऐप्स यूजर परमिशन को बायपास करके यूजर्स की महत्वपूर्ण जानकारी चोरी करते थे। यह ऐप्स यूजर्स के रियर टाइम डेटा को कलेक्ट करके दूसरे देश के सर्वर पर स्टोर करते थे। ऐसे में केंद्र सरकार ने इन 54 चीनी ऐप्स को देश की संप्रभुता और अखंडता के लिए खतरनाक करार दिया गया है। यह देश की आंतरिक सुरक्षा और रक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकते थे।