नई दिल्ली । केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 40599 पदों के लिए स्वीकृति दी है। अगली ढाई साल में इन पदों को भरने की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। वित्त मंत्रालय से भी इन पदों को भरने की मंजूरी दी जा चुकी है।
देश के 18 एम्स के 27599 पद भरे जाएंगे। केंद्रीय मेडिकल कॉलेजों के 4458 पद,केंद्रीय अस्पतालों के 3025 पद, एनई इंस्टीट्यूट में 1243 पद, वैक्सीन इंस्टीट्यूट में 552 पद, स्वास्थ्य विभाग में 407 पद सका अन्य सेवा में 3315 पद भरे जाने की स्वीकृति दी गई है। उपरोक्त पद यूपीएससी के माध्यम से भरे भरे जाने का निर्णय बैठक में लिया गया।