नई दिल्‍ली | IMF ने 2022 में आर्थिक विकास के लिए अनुमान जताया है। इसमें भारत की विकास दर 8.2 फीसद रहने का अनुमान है। जबकि रूस की विकास दर निगेटिव में 8.5 फीसद रह सकती है। वहीं चीन की विकास दर 4.4 फीसद रहने का अनुमान है। अमेरिका और ब्रिटेन की विकास दर भी कम रहने का अनुमान है।